बाल कविता: बसंत आता है कब?

कविता

छुटकी ने बड़की से पूछा-
दीदी,दीदी ये तो कहो
फूल खिलते हैं कब? कब?
दीदी बोली,
लो सुनो, बसंत आता है तब।

छुटकी चहकी,फिर से बोली
बसंत आता है कब? कब?

दीदी ने भी की ठिठोली,
फूल खिलते हैं तब

अब तो छुटकी हुई हैरान
असमंजस में थी परेशान
पहले बोलो, आता कौन
इस सवाल पर सब हैं मौन

फूल खिले तब आया बसंत
या आया बसंत तब खिले फूल
दोनों की है मिली भगत
फूल-फूल से भरा जगत।

2 thoughts on “बाल कविता: बसंत आता है कब?”

Comments are closed.