kalarang

डॉ. श्रीकृष्ण ‘जुगनू’: भारतीय विद्या का अद्वितीय साधक

डॉ. श्रीकृष्ण ‘जुगनू’ का व्यक्तित्व एक प्रेरणा है, जो हमें यह सिखाता है कि ज्ञान की खोज और उसके प्रचार-प्रसार में समर्पण और निष्ठा का महत्व कितना बड़ा होता है।

डॉ. श्रीकृष्ण ‘जुगनू’: भारतीय विद्या का अद्वितीय साधक जारी >

अंतिम लीला: खिल उठेगी उम्मीद की दुनिया फिर एक दिन

नाटक में मौजूदा संवाद योजना एवं कोमल चेतना प्रमाण है कि चारों ओर तम के बादल होने पर भी अगर भीतर रौशनाई है तो तिमिर हावी न होगा। सध जाएगा काल चक्र और खिल उठेगी उम्मीद की दुनिया फिर एक दिन।

अंतिम लीला: खिल उठेगी उम्मीद की दुनिया फिर एक दिन जारी >

राम को इस तरह भी समझिए…

राम मर्यादा पुरुष थे। ऐसा रहना उन्होंने जान-बूझकर और चेतन रूप से चुना था। बेशक नियम और कानून आदेश पालन के लिए एक कसौटी थे। लेकिन यह बाहरी दबाव निरर्थक हो जाता यदि उसके साथ-साथ अंदरूनी प्रेरणा भी न होती।

राम को इस तरह भी समझिए… जारी >

कला का समाज: तब हम एक-दूसरे के सबसे करीब होते थे!

उसने अंतिम चाकू अपनी पत्नी के सीने को लक्ष्य कर पूरी ताकत से फेंक दिया …वहीं जहां दिल होता है। आंखों से पट्टी हटाकर देखा तो पाया निशाना चूक गया था वह क्या चीज होती है जो एक अभ्यस्त हाथ को अपने लक्ष्य से जरा भी विचलित होने से रोक लेती है।

कला का समाज: तब हम एक-दूसरे के सबसे करीब होते थे! जारी >

आपको यह फिल्‍म तो देखनी ही चाहिए

यह एक बहुत ही प्यार से बनायी गयी फिल्म है जो हमें प्यार, दोस्ती और मासूमियत का जश्न मनाने का मौका देती है। यह हमें हमारे ही बनाये गये ‘हम बनाम वे’ के दायरे से बाहर ले जाती है।

आपको यह फिल्‍म तो देखनी ही चाहिए जारी >

माखन दादा की यह बात जान लें तो आंखें शर्म से झुक जाएं…

आज के नेताओं का ध्‍येय एक ही है, किसी तरह सत्‍ता बनी रहनी चाहिए, विचार की सत्‍ता जाए तो जाए। अगर आज के ऐसे नेताओं को दादा माखनलाल चतुर्वेदी का एक अनुभव बताएं तो देखना दिलचस्‍प होगा कि वे आंखें चुराते हैं या मोटी चमड़ी का प्रदर्शन करते हैं।

माखन दादा की यह बात जान लें तो आंखें शर्म से झुक जाएं… जारी >

ये रंग हैं, और ये है इनकी रंगत

होली और रंग एक दूसरे के पर्याय हैं। रंग उल्‍लास के प्रतीक भी हैं और रंग हमारी भावनाओं की अभिव्‍यक्ति का माध्‍यम भी। हर रंग कुछ कहता है, क्‍योंकि हम हर रंग में एक अलग रंगत पाते हैं। बल्कि यूं कहिए, हर रंग की हर समय एक अलग रंगत होती है। यह रंगत हमारे मन के रंग पर निर्भर करती है। जानिए, प्रख्‍यात कवि एकांत श्रीवास्‍तव की कलम से जानिए कि हर रंग क्‍या कहता है।

ये रंग हैं, और ये है इनकी रंगत जारी >

चोबा, चंदन, अरगजा वीथिन में रच्यौ है गुलाल

होली मूलतः रंगों का त्यौहार है। वृंदावन के श्रीधाम गोदा विहार मंदिर स्थित ब्रज संस्कृति शोध संस्थान में कई ऐसी दुर्लभ पाण्डुलिपि भी संग्रहित हैं जिनमें होली के अवसर पर गाये जाने वाले विभिन्न ब्रजभाषा पद संकलित हैंI

चोबा, चंदन, अरगजा वीथिन में रच्यौ है गुलाल जारी >

अहसास होता है, सच में हम शुतुरमुर्ग बने रहे हैं

सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार शांतिलाल जैन के हाल ही में प्रकाशित व्यंग्य संग्रह ‘… कि आप शुतुरमुर्ग बने रहें’ का हर व्यंग्य अपने आप में एक सामान्य विषय को बहुत रोचकता के साथ प्रस्तुत करने में सफल दिखाई पड़ता है।

अहसास होता है, सच में हम शुतुरमुर्ग बने रहे हैं जारी >